कर्नाटक के दो समुदायों को अनुसूचित जनजाति घोषित करने का विधेयक लोस में पेश

कर्नाटक की तलवारा परिवारा समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए लोकसभा में संविधान (अनुसूचित जनजाति सूची आदेश) संशोधन विधेयक 2019 को पेश किया गया। जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधेयक को पेश करते हुए कहा कि इस विधेयक से नायका एवं सिद्धि पर्यायवाची शब्दों को सूची में शामिल किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि देश के अन्य भागों में भी कई जातियों को इस सूची में शामिल किए जाने की मांग हो रही है। अतः सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। इसी के साथ आरक्षण का अनुपात भी बढ़ाया जाना चाहिए। भाजपा के प्रताप सिम्हा, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले और भाजपा के निशिकांत दुबे ने भी विधेयक का समर्थन किया।